रविवार, 29 जून 2025

नमस्कार 
             दोस्तों पहले तो अपना एक परिचय देना चाहूंगा ! मेरा नाम गौतम गोप है अपना उपनाम स्वपनदर्शी रखा हूँ ! मैं झारखंड राज्य के जमशेदपुर शहर में रहता हूँ !
             थिएटर ,लेखन और पर्यटन में मेरी विशेष अभिरुचि है सो मैंने ब्लॉग पर संवाद करने की शुरुआत की !








हाल ही में मैंने लोटस टेम्पल का विजिट किया था ! कुछ  फोटोज 

शुक्रवार, 24 नवंबर 2017

स्वप्नदर्शी के स्वप्नलोक

धरती पर एक दिन उपर वाले आये,वह यहाँ के लोगों के करनामे देखकर अचम्भित हुए. दरअसल धरती में आते ही उसका मुखातिब एक भिखारी से हुआ जो गले फाड़ के चिल्ला रहे थे... उपर वाले के नाम पर कुछ दे दो.एक सज्जन सा दिखना वाला आदमी आया और भिखारी को दस के सिक्के थमाते हुए बोले "बाबा जी मुझे आशीर्वाद दें कि उपर वाले के नाम पर मेरा मेरा भी पॉकेट गरम हो जाए."उपर वाले ने भिखारी के हाथ में पड़े दस के सिक्के झट से ले लिए तो भिखारी आग बबूला होकर बोला "अजीब आदमी हो भई, भिखारी के हाथ में  रखे सिक्के ही उठा लिए हो? उपर वाले विनम्रता पूर्वक बोले "महाशय अजीब मैं नहीं हूँ, अजीब तो आप हैं मेरे सहमति के बगैर मेरे नाम से राशि एकत्र कर रहे हो. "भिखारी झेंप सा गया और झल्ला कर बोले "सुबह -सुबह चढ़ गई क्या,तुम्हे जानते तक नहीं और बता रहे हो तुम्हारे नाम से मांग रहे हैं.सिक्के वापस कर दो वरना उपर वाले तुम्हें माफ नहीं करेगा" ...........क्रमश:.......