धरती पर एक दिन उपर वाले आये,वह यहाँ के लोगों के करनामे देखकर अचम्भित हुए. दरअसल धरती में आते ही उसका मुखातिब एक भिखारी से हुआ जो गले फाड़ के चिल्ला रहे थे... उपर वाले के नाम पर कुछ दे दो.एक सज्जन सा दिखना वाला आदमी आया और भिखारी को दस के सिक्के थमाते हुए बोले "बाबा जी मुझे आशीर्वाद दें कि उपर वाले के नाम पर मेरा मेरा भी पॉकेट गरम हो जाए."उपर वाले ने भिखारी के हाथ में पड़े दस के सिक्के झट से ले लिए तो भिखारी आग बबूला होकर बोला "अजीब आदमी हो भई, भिखारी के हाथ में रखे सिक्के ही उठा लिए हो? उपर वाले विनम्रता पूर्वक बोले "महाशय अजीब मैं नहीं हूँ, अजीब तो आप हैं मेरे सहमति के बगैर मेरे नाम से राशि एकत्र कर रहे हो. "भिखारी झेंप सा गया और झल्ला कर बोले "सुबह -सुबह चढ़ गई क्या,तुम्हे जानते तक नहीं और बता रहे हो तुम्हारे नाम से मांग रहे हैं.सिक्के वापस कर दो वरना उपर वाले तुम्हें माफ नहीं करेगा" ...........क्रमश:.......